Breaking News
Home / Breaking News / इनेलो ने हरियाणा में हलका युवा प्रधानों की सूची की जारी

इनेलो ने हरियाणा में हलका युवा प्रधानों की सूची की जारी

इंडियन नेशनल लोकदल यानि इनेलो ने हरियाणा मे हलका युवा प्रधानों की नियुक्ति की है। इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इनेलो संगठन के लिए प्रदेश में हलका युवा प्रधानों की सूची जारी की है। पार्टी ने जिला रेवाड़ी में जसवीर राव , सरजीत महलावत को बावल, संजय पहलवान को कोसली, गौरव सैनी को रेवाड़ी शहरी और जिला रोहतक के कुलदीप फौगाट उर्फ हैप्पी को किलोई, मोहम्मद शाद खान को रोहतक, संदीप नेहरा को महम, बलजीत कुमार को हलका कलानौर और पानीपत में रविंद्र देशवाल को समालखा, कृष्ण अहलावत वकील को पानीपत ग्रामीण, साहिल देशवाल वकील को पानीपत शहरी, अमन मांडी को इसराना का हलका युवा प्रधान नियुक्त किया है।
वहीं जींद में उचाना से राकेश काबरछा, नरवाना से विशाल मिर्धा, जींद से नवीन बरसोला और जिला सोनीपत में राई से रविंद्र साफियाबाद, सोनीपत से विकास मलिक, गन्नौर से सुनील ढाका, खरखौदा से रविंद्र दहिया मंडौरा, गोहाना से गौरव नंबरदार, बडोदा से राजेश जागसी, गोहाना शहरी से निपुण सहरावत, गन्नौर शहरी से संजय मित्तल व सोनीपत शहरी से संजय उर्फ बब्बा के अलावा जिला यमुनानगर में यमुनानगर शहरी से रंजन शर्मा, यमुनानगर ग्रामीण से अरविंद कम्बोज, रादौर से प्रिंंस मेहला, सढौरा से प्रवीन कैल को हलका युवा प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिला करनाल में लक्ष्मण बैरागी को घरौंडा, गोपाल राणा को नीलोखड़ी, नर सिंह उर्फ बबलू जाणी को असंध, जंगशेर मंडान को इंद्री और जिला हिसार में प्रदीप पुनिया को नारनौंद, विकास को उकलाना व जिला कैथल में विकास गुहणा को कैथल, मोनी बालू को कलायत, विजय बंदराना को पुंडरी, नवदीप सीड़ा को गुहला-चीका, शुभम हजवाना को पुंडरी शहरी, डॉ. विलू मलिक को कैथल शहरी और सोनू वर्मा को कलायत शहरी का हलका युवा प्रधान बनाया गया है।
फतेहाबाद में टोहाना से मक्खन सिंह, रतिया से रवि रोहज, टोहाना शहरी से निखिल तगेजा, जिला पंचकूला में कालका से मनदीप करनपुर, पंचकुला ग्रामीण से शशि भूषण शर्मा, पंचकुला शहरी से सोनू गोयत, जिला फरीदाबाद में पिरथला से दिनेश तंवर, फरीदाबाद एनआईटी ग्रामीण से हकमु खान, फरीदाबाद एनआईटी शहरी से संजय पांचाल, बडख़ल से सतेंद्र भड़ाना, बल्लबगढ़ से अर्जुन वर्मा, तिगांव ग्रामीण से सुधीर भाटी, तिगांव शहरी से शरद शर्मा को पार्टी में हलका युवा प्रधान का पद दिया गया है। जिला झज्जर में हरेंद्र कुमार को बादली, विकास कादयान को बेरी, प्रवीन कुमार को बहादुरगढ़ शहरी और जिला गुरुग्राम में कर्मबीर गुज्जर को बादशाहपुर, योगेंंद्र कुमार को सोहना, रवि यादव को पटौदी, संजय यादव को ग्ररुग्राम ग्रामीण, चेतन मल्होत्रा को गुरुग्राम शहरी के अलावा जिला दादरी में नीरज सैनी को दादरी शहरी और सुरेश घसौला को हलका बाढडा का हलका युवा प्रधान बनाया गया है।
दरअसल इनेलो और इनेलो से अलग हुई दुष्यंत चौटाला की पार्टी दोनों ही संगठन के विस्तार में लगी हुई हैं। कुछ समय बाद ही लोकसभा और उसके बाद हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हैं ऐसे में राजनीतिक पार्टियां चाहती हैं कि संगठन विस्तार से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ा जाये।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');