जवाहर यादव बने भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख
जवाहर यादव ने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद इस्तीफा दे दिया है अब उन्हें प्रदेश बीजेपी की ओर से प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जानकारी देते हुए कहा की जवाहर यादव ने भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए पूर्व में प्रदेश स्तर के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है।
बराला के मुताबिक जवाहर यादव 2008 से 10 तक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2013 में जवाहर यादव ने प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी निभाई और 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार में भी मुख्यमंत्री के ओ एस डी के रूप में कार्य किया। वर्तमान में जवाहर यादव हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे उनके तीन वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति के बाद उनको यह जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल जवाहर यादव पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता थे। प्रदेश में सरकार बनने के बाद उन्हें पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ओएसडी बनाया गया उसके बाद उन्हें हाउसिंग बोर्ड में लगा दिया। अब फिर चूंकि चुनाव नजदीक है तो एक बार फिर वो पार्टी और मीडिया के बीच कोऑर्डिनेटर के तौर पर नजर आयेंगे।