Breaking News
Home / Breaking News / हरियाणा की राजनीति में शनिवार को हो सकता है नया धमाका

हरियाणा की राजनीति में शनिवार को हो सकता है नया धमाका

हरियाणा की राजनीति में शनिवार को बड़ा धमाका हो सकता है। शनिवार को चंडीगढ़ में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस होने की ख़बर है। सोशल मीडिया पर ये ख़बर वायरल है। अगर ये प्रेस कांफ्रेंस संयुक्त हुई तो इसका मतलब ये कि मायावती की पार्टी बसपा का गठबंधन राजकुमार सैनी की पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से होने जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो फिर ये माना जाये कि बसपा अब इनेलो से अलग होने जा रही है। कुछ दिन पहले ही बसपा की ओर से ये कहा गया कि इनेलो और जेजेपी अगर फिर से एक होती हैं तो गठबंधन जारी रह सकता है। हालांकि उसके बाद अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ये अफवाह है कि हमारा गठबंधन टूट गया। वहीं बसपा हरियाणा के प्रभारी और अध्यक्ष ने भी कहा कि गठबंधन अभी बरकरार है।

 

चर्चा ये थी कि इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला पैरोल पर बाहर आकर मायावती से बात करेंगे। अब ओमप्रकाश चौटाला तो पैरोल पर बाहर आ गये हैं लेकिन इस बीच बसपा और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के गठबंधन की खबर इनेलो नेताओं को चिंता में डाल सकती है। दरअसल जींद चुनाव नतीजों के बाद हरियाणा में राजनीतिक हालात बदल गये हैं और इन बदले हालातों में हो सकता है मायावती का मूड भी बदल गया हो। खैर अब नजर 9 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली प्रेस कांफ्रेंस पर है कि उसमें क्या धमाका होता है।

 

राजनीति में गठबंधन का रहना, टूटना या टूटकर नया बनना ये आम बात है। हरियाणा में अगर बसपा के गठबंधन की बात की जाये तो ये कभी भी किसी के साथ हो सकता है और टूट सकता है। ये बात इसलिये क्योंकि गठबंधन का इतिहास यही कहता है। हरियाणा में महागठबंधन की चर्चा भी हो रही है जिसमें जेजेपी, आप और बसपा की बात वायरल है लेकिन अगर बसपा राजकुमार सैनी की पार्टी के साथ गठबंधन करती है तो फिर इस तरह के गठबंधन की संभावनाएंं बहुत कम हैं।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');