हिसार के सरकारी अस्पताल में एक बार फिर एनएचएम कर्मचारी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल एनएचएम कर्मचारी 5 फरवरी से हड़ताल पर हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रेहान रजा ने कहा कि उनकी मांग नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा के साथ साथ नियमित कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्ते और ठेकेदारी प्रथा को बंद किए जाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से या किसी अधिकारी की तरफ से उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी हड़ताल जारी रहेगी। रेहान रजा ने कहा कि उन्हें सर्व कर्मचारी संघ और रोडवेज कर्मचारियों के साथ साथ सभी कच्चे कर्मचारियों का समर्थन मिला है। वहीं उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल अनिश्चित कालीन तक जारी रहेगी।
कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए और समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। धरने के दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश की खट्टर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत पूनम ने कहा कि हड़ताल 6 फरवरी तक चलेगी और यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो राज्य कमेटी के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए भी कर्मचारी तैयार हैं। पूनम ने कहा कि या तो उनकी मांगे मान ली जाए नहीं तो वह स्वास्थ्य सेवाएं ठप रखेंगे।
Report By- Rudra Rajesh Kundu