राहुल गांधी एक्शन मोड में आ गये हैं। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुये सभी राज्यों की टीमों का गठन किया जा रहा है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है तो यहां से कांग्रेस को काफी उम्मीद है। राहुल ने पंजाब की टीम का एलान कर दिया है। कैंपेने कमेटी से लेकर को-ऑर्डिनेशन कमेटी तक सभी टीमों का एलान कर दिया है और पंजाब के सभी बड़े चेहरों को इन टीमों में जगह दी गई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा नवजोत सिंह सिद्दू कैंपेन कमेटी में प्रमुख चेहरे होंगे। चलिये आपको बताते हैं कि इन पांच कमेटियों में किन- किन चेहरों को जगह मिली है।
प्रदेश कैंपेन कमेटी………..
किसी भी चुनाव में मुख्य रूप से कैंपेन कमेटी का रोल सबसे अहम होता है जिसका चेयरमैन कैप्टन अमरिंदर सिंह को बनाया गया है। उनके साथ सुनील जाखड़, नवजोत सिंह सिद्दू,अंबिका सोनी, शमशेर सिंह दूलों, महिंदर सिंह केपी, अश्वनी कुमार, साधु सिंह धर्मसोत, मनप्रीत सिंह बादल, सुखजिंदर सिंह रंधावा, रजिया सुल्ताना, राणा गुरजीत सिंह, सुरिंदर डावर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हदयाल सिंह कंबोज, डाॅ. राज कुमार चब्बेवाल, दविंदर सिंह लुबाया, करण कौर बराड़, मोहम्मद सदीक, कीतू गरेवाल और सलामत मसीह को शामिल किया गया है। इसमें कोशिश की गई है कि सभी हलकों का ध्यान रखा जाये।
पब्लिसिटी कमेटी…………
वहीं अगर बात पब्लिसिटी कमेटी की करें तो उसमें मंत्री सुरिंद्र सिंगला को पब्लिसिटी कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें बलबीर सिंह सिद्दू के अलावा राकेश पांडे, रणदीप सिंह नाभा, अमरीक सिंह ढिललों, परमिंदर सिंह पिंकी, नवतेज सिंह चीमा, दर्शन सिंह बराड़, अवतार हेनरी, मदनलाल, इंदरबीर सिंह गुलारिया, प्रगट सिंह, राजिंदर बेरी, सतकार कौर, सर्वमीत अग्निहोत्री , अरुण डोगरा, अमित विज, वरिंदर सिंह लाडी, सुषील रिंकू, गुरप्रीत सिंह जीपी, जतिंदर पाल, प्रीतम सिंह कोटभाई, चैधरी सुरिंदर सिंह, हरजोत कमल और संजीव तलवार शामिल हैं।
को-ऑर्डिनेशन कमेटी…………
अगली कमेटी है को-ऑर्डिनेशन कमेटी जिसमें पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, अंबिका सोनी, राजिंदर कौर भटठल, लाल सिंह, महारानी परनीत कौर, संतोष चैधरी, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकिरत सिंह, ब्रहम मोहिंद्रा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, अरुणा चैधरी, चौधरी संतोख सिंह, रवनीत सिंह बिटटू, गुरदीप सिंह ओजला, संगत सिंह गिलजियां, डाॅ. राज कुमार वेरका और कै. संदीप सिंह संधू शामिल हैं।
मीडिया को-ऑर्डिनेशन कमेटी………….
मीडिया को -ऑर्डिनेशन कमेटी का भी अहम रोल होता है जिसके चेयरमैन मनीष तिवाड़ी बनाये गये हैं। उनके साथ अश्वनी सेखड़ी, कमांडर नत्थूराम, सुरजीत सिंह धीमान, हरप्रताप सिंह अजनाला, फतेहजंग सिंह बाजवा, हरमिंदर सिंह गिल, सुखमिंदर सिंह डैनी, दलबीर सिंह गोल्डी, रमनजीत सिंह सिक्की, सुनील दत्ती, सुखपाल सिंह भुल्लर, कुलबीर सिंह जीरा, बरिंदर मीत सिंह पाड़ा, दर्षन लाल मांगेपुर, संतोख सिंह बलाईपुर, गुरकंवल कौर, गुरइकबाल कौर, रविंदर सिंह पाली, हामिद मसीह, रमनबाला सुब्रहमणयम, तेजिंदर सिंह बिटटू, गुरमिंदर सिंह और राजपाल सिंह को शामिल किया गया है।
प्रदेश इलेक्शन कमेटी………….
इसके अलावा प्रदेश इलेक्शन कमेटी में सुनील जाखड़ चेयरमैन , सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा राजिंदर कौर भटठल, महारानी परनीत कौर, किशोरी लाल शर्मा, प्रताप सिंह बाजवा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, भारत भूषण आशु, ओपी सोनी, सुखमिंदर सिंह सरकारिया, सुंदरशाम अरोड़ा, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकिरत सिंह, निर्मल सिंह शुतराणा, कुशल दीप सिंह ढिल्लों, लखबीर सिंह लक्खा, पवन आदिया, कुलदीप वैद, डाॅ. अमर सिंह और एम्मुअल राहत मसीह को भी शामिल किया गया है।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की 21 मैंबरी कमेटी लोकसभा के उम्मीदवारों की सिफारिश हाईकमान को करेगी जिसके बाद हाईकमान फैसला करेगा कि लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब में कांग्रेस के 13 उम्मीदवार कौन से चेहरे होंगे।