बिग बॉस – 11 की विनर और ‘भाभी जी घर पर हैं’ डेली सोप से मशहूर हुई शिल्पा शिंदे ने औपचारिक तौर पर कांग्रेस का दामन थाम लिया। शिल्पा शिंदे मुंबई की रहने वाली हैं और मुंबई में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय निरूपम की अगुवाई में कांग्रेस ज्वाइन की। माना जा रहा है कि शिल्पा शिंदे मुंबई की किसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं।
शिल्पा शिंदे से जब चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया गया तो शिल्पा ने कहा थोड़ा इंतजार करें सब सामने आ जायेगा। मतलब उनका चुनाव लड़ने का मन है तभी वो चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हुई हैं। शिल्पा ने बिग बॉस का पिछला सीजन यानि बिग बॉस- 11 को जीत कर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। हालांकि बिग बॉस को जीतने के बाद वो किसी बड़ प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई।
शिल्पा शिंदे की काफी फैन फॉलोविंग है और यकीनन कांग्रेस ने इसी को ध्यान में रखकर ही उन्हें पार्टी में शामिल किया होगा। बॉलीवुड की कई हस्तियां पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं। देखना होगा कि कांग्रेस मुंबई की किस सीट से उन्हें चुनाव मैदान में उतारती है।