Breaking News
Home / ज्योतिष / मंगलवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए- क्या करें क्या ना करें

मंगलवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए- क्या करें क्या ना करें

टिप्स फॉर  05-02-2019 –   मंगलवार
एक प्रयास जिससे सबका मंगल हो
आज द्विपुष्कर योग – पंचक आरम्भ – गुप्त नवरात्री आरम्भ – व्यतिपात योग – तिथि शुक्ल प्रतिपदा और धनिष्ठा नक्षत्र
आज के योग के अनुसार* – आज गुत्प नवरात्री का प्रथम दिवस आज माता महा काली की पूजा करे और सप्तश्लोकी दुर्गा पाठ तिन बार जरुर करे
किसी भी प्रकार का हवन करने के लिए आज शुभ दिवस नही हे
दिशा शूल- आज उत्तर दिशा की और प्रवास ना करे
आज का मंत्र लेखन – आज ॐ दुम दुर्गाये नमः मंत्र २१ बार लिख ( हो सके तो 108 बार लिखें )
आज क्या करे* – आज जनरल क्रिएटिव एक्टिविटी करे, ग्रुप एक्टिविटी करे, मेगा सेलिब्रेशन, शोर्ट या लॉन्ग जर्नी, ध्यान योग, नए वस्त्र धारण करे, नए हाई टेक एक्यूपमेंट परचेज करने के लिए शुभ ..
आज क्या ना करे – आज स्त्री सहवास से दूर रहे, पुरानी आदत छोड़ दे, घर की साफ़ सफाई ना करे …
आज कहा जाना शुभ रहेगा* – आज रियल एस्टेट एजेंसी पर जाने के लिए शुभ ..
आज का राहू काल- आज दोपहर ३ ३० से ५ ३० बजे के बीच कोई भी शुभ कार्य ना करे …
भोजन उपाय – आज सुबह खाली पेट शहद जरुर खाए ( अभी गुप्त नवरात्रि चल रही हे आप चाहे तो उपवास भी कर सकते हैं )
दान पुण्य उपाय – आज माता के मंदिर में काजल भेट करे
वस्त्र उपाय – आज लाल रंग के वस्त्र धारण करे परन्तु काले रंग के वस्त्र ना धारण करे ..
वास्तु उपाय – आज शाम घर में गुगुल और कपूर का धूप जरुर करे
सावधानी रखें – आज के ग्रहों के अनुसार आज जिन्हें *रक्तचाप रोग* की शिकायत ज्यादा रहती हे या फिर इससे जुडी कोई भी परेशानी ज्यादा रहती या ऐसी कोई भी समस्या से पीड़ित है वो आज अपने व्यवहार में एवं तामसी खान पान में सावधानी बरतें और ध्यान जरुर करें।
05 फरवरी जिनका जन्म दिन है और जनकी शादी की सालगिरह हैं वह आज माँ दुर्गा मंदिर में श्रीफल भेट करें ..
#राशिफल, #05 #फरवरी #2019, आज कन्या राशि के जातक शेयर बाज़ार/सट्टे से दूर रहें – जनिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए – किस राशि पर भाग्य रहेगा मेहरबान
मेष : आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। ऑफिस के कामकाज के हेतु बाहर जा सकते हैं। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। गृह-सज्जा के काम करेंगे। माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।
वृषभ : विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। विदेश स्थित स्नेहीजनों या मित्रों का समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को कारोबार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। संतानों की प्रगति होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन : आज का दिन प्रतिकूल है अतः आज आप हर तरह से सावधान रहें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ करने से बचें। क्रोध के कारण कुछ नुकसान न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। काम भाव पर संयम रखें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। वाणी पर संयम रखेंगे तो विवाद से बचेंगे। किसी कारण समयानुसार खान-पान की व्यवस्था नहीं हो पाएगी।
कर्क : आज का दिन आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। मनोरंजन, वस्त्र इत्यादि की खरीदारी कर सकते हैं। प्रणय सम्बंध में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी दिन है।
सिंह : आज का दिन मिश्रित फलदायी है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालने का प्रयास करें। उदासीनता एवं शंका से मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिश्रम के अनुसार सफलता की संभावना कम है।
कन्या : आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट से संबंधित बीमारी की वजह से दर्द रह सकता है। विद्योपार्जन करनेवालों के अभ्यास में रुकावट आ सकती है। आकस्मिक खर्च की संभावना हैं। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहने का प्रयास करें। प्रियजनों से मिलाप होगा। शेयर-सट्टे में सावधान रहें।
तुला : आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव कर सकते हैं। आप कुछ अधिक भावुक रह सकते हैं। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेगें। माता तथा स्त्री के संबंध में चिंतित रह सकते हैं। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक परेशानी हो सकती है। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक : कार्य में सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। भाई-बहनों के साथ पारिवारिक चर्चा और किसी कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु : आज का दिन मध्यम फलदायी है। फिजूल खर्च होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिजनो के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में मनवांछित सफलता नहीं मिल पाएगी। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेते समय ध्यान रखें। दूर बसे हुए संपर्क से संदेश-व्यवहार के कारण आपको लाभ होगा। कार्यभार बढ़ेगा।
मकर: ईश्वर के स्मरण से दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ में शामिल होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हर एक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे-संबंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। गिरने-चोट लगने से बचने का प्रयास करें।
कुंभ : धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में सावधानी बरतने का प्रयास करें। मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। आपकी बातों से परिजन सहमत न हों ऐसी संभावना है। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें।
मीन : मित्रों से आज आपको लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। बड़ों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। किसी रमणीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।
Dr. Narayan Acharay
Jyotish & Vastu Expert
Awarded by Government of the India
Call & what’s app- 9215574748

About admin

Check Also

Government provides seventeen types of scholarships for encouraging students for study

Chandigarh, (Raftaar News Bureau) To ensure the education for the children and to encourage them …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');