Breaking News
Home / ज्योतिष / बुधवार, क्या करें क्या ना करें, क्या कहता है आज का योग

बुधवार, क्या करें क्या ना करें, क्या कहता है आज का योग

 

बुधवार , 30-01-2019 के लिए टिप्स, क्या करें क्या ना करें बुधवार

 अच्छा लगे तो शेयर करें।

 

*आज सर्वार्थ सिद्धि योग – अमृत सिद्धि योग – भद्रा दोपहर चार बजे तक -गंड मुला – विन्छुड़ो – तिथि दशमी और अनुराधा नक्षत्र*

 

*आज के योग के अनुसार* – आज सुबह केवल गणेश पूजन करे जो सर्व कल्याणकारी रहेगा …

 

*किसी भी प्रकार का हवन करने के लिए आज शुभ दिवस नहीं हे*

 

*दिशा शूल* आज उत्तर दिशा की और प्रवास ना करे

 

*आज का मंत्र लेखन* – आज *ॐ श्रीं श्रीं श्रीं* मंत्र २१ बार लिख ( हो शके तो 108 बार लिखे )

 

*आज क्या करे* – आज ग्रुप रिलेटेड कार्य करे, रिसर्च करे, ध्यान योग करे, ट्रावेल करे, इमिग्रेशन से जुडा काम करेंं।

 

*आज कहा जाना शुभ रहेगा* – आज भी किसी मित्र के घर मिलने जाने के लिए शुभ दिवस …

 

*आज का राहू काल* आज दोपहर १२ ३० बजे से २ ३० बजे के बिच कोई भी शुभ कार्य ना करेंं।

 

*भोजन उपाय* – आज हरी सब्जी का सेवन जरुर करेंं।

 

*दान पुण्य उपाय* – आज सुबह के समय गाय को चारा जरुर खिलायेंं।

 

*वस्त्र उपाय* – आज स्वेत या हरे रंग के वस्त्र धारण करे परन्तु काले रंग के वस्त्र ना धारण करेंं..

 

*वास्तु उपाय* – आज शाम घर में गुगुल और कपूर का धुप जरुर करेंं।

 

*सावधानी रक्खे* – आज के ग्रहों के अनुसार आज जिन्हें *दमा रोग* की शिकायत ज्यादा रहती हे या फिर इससे जुडी कोई भी परेशानी ज्यादा रहती या ऐसी कोई भी समस्या से पीड़ित है वो आज अपने व्यवहार में एवं तामसी खान पान में सावधानी बरतें और ध्यान जरुर करेंं।

 

*निर्जल रहेंं* – आज दोपहर १२ ३० बजे से २ ३० बजे के बिच निर्जल रहे ( निर्जल रहना मतलब ना खुछ खाए या ना कुछ पिए ना और हो शके तो यह समय में मौन भी रहे ) हो शक तो इस समय प्रभु भजन या मन ही मन मंत्र जाप करेंं।

 

*30 जवनरी जिनका जन्म दिन हे* और जनकी शादी की सालगिराह हे वह आज गलती से भी कोई नई वस्तु ना ख़रीदेंं..

 

मेष : आज दिन की शुरुआत आनंद-प्रमोद के साथ होगी। फिट रहेंगे। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। राग-द्वेष से दूर रहें और शत्रुओं से संभलकर चलें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। गहन चिंतन-मनन आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

 

वृषभ : व्‍यापारियों को यश-कीर्ति और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहकार आपको मिल पाएगा। आर्थिक लाभ होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया की सैर करेंगे। प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का व्यय होगा। मान-सम्‍मान मिलेगा।

 

मिथुन : आज का आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। मध्याह्न के बाद व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं होंगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। प्रतिस्पर्द्धियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मियों का सहकार मिलेगा।

 

कर्क : हताशा मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी। इस कारण आप अस्वस्थता अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मित्रों से सहकार मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर देंगे।

 

सिंह : आज छोटा प्रवास हो सकता है। विदेश में रहने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। मानसिक हताशा का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। परिवार, जमीन-जायदाद और संपत्ति से जुड़ी समस्याएं खड़ी होंगी।

 

कन्या : अपने मन को दुविधा की स्थिति से बाहर निकालकर ही काम करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखें। मध्याह्न के बाद आपका समय अनुकूल होगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्‍वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

 

तुला : शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्‍त्राभूषण और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। मध्याह्न के बाद आपका मन दुविधा में रहेगा, जिससे आपको निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। परिजनों के साथ संभव हो तो विवाद टालें।

 

वृश्चिक : आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ कोई अनिष्ट घटना हो सकती है। परंतु मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों के बारे में आज निर्णय ले सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढे़गा।

 

धनु : व्‍यापारियों के लिए लाभकारी दिन है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करें। ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें।

 

मकर : आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर जाने की संभावना भी है। आय में वृद्धि होने का योग है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

 

कुंभ : आज के दिन बौद्धिक कार्य, नवसर्जन और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। लंबे प्रवास का आयोजन होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। थोड़ा संभलकर चलना पडे़गा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

 

मीन : आज आपको वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहे हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मध्‍याह्न के बाद विदेश में स्थित मित्र और स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह देते हैं।

आप का आज का दिन मंगलमयी हो – आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे – इस कामना के साथ।

 

नोट : 1. यह राशिफल मुख्यतः लग्न के अनुसार है, पर (चंद्र) राशि, सूर्य लग्न, जन्म-तिथि और नाम के अनुसार भी कुछ सीमा तक लागू है. अगर आप लोग बताएं, कि किस तरह से आप पर बेहतर लागू हुआ, तो सबको लाभ मिलेगा.

2. यह एक सामान्य (General) राशिफल (Prediction) है, जो आमतौर पर किसी राशि पर लागू है. पर, प्रत्येक व्यक्ति का दिन कैसे बीतेगा, यह उसकी जन्म-कुण्डली, दशा-महादशा आदि पर भी निर्भर होगा.
3. राशिफल को देश-काल-परिस्थिति की पृष्ठभूमि में देखना चाहिए।
ज्योतिषीय आँकलन इन तीनों के आधार पर ही सटीक बैठता है.

 

*Dr. Narayan Acharay*
Jyotish & Vastu Expert
Awarded by Government of the India
Call & what’s app- 9215574748
Www.narayanastroindia.com
Narayan jyotish
Add-#262,Sector 33A Chandigarh

About admin

Check Also

Government provides seventeen types of scholarships for encouraging students for study

Chandigarh, (Raftaar News Bureau) To ensure the education for the children and to encourage them …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');