कांग्रेस हाईकमान ने प्रियंका गांधी को सौंपी अहम जिम्मेदारी
गुलाम नबी आजाद होंगे हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी
कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में कुछ अहम बदलाव किये हैं। प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया गया है और साथ ही उतरप्रदेश ईस्ट का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव और पश्चिम उतरप्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी गुलाम नबी आजाद को बनाया गया है। इससे पहले कमलनाथ हरियाणा के प्रभारी थे। वहीं अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद के सी वेनुगोपाल को कांग्रेस संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया है।
ये सारे बदलाव 2019 के चुनाव को देखते हुये किये गये हैं। यूपी में बसपा और सपा के गठबंधन होने और उसमें कांग्रेस को तवज्जो ना देने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने भी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार दिया है।