पुलिस वाला जब खुद हुआ गिरफ्तार। दरअसल एक पुलिसकर्मी जब बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने उससे शादी करने से मना कर दिया। ना सिर्फ शादी करने से मना कर दिया बल्कि पुलिस को बुलाकर दुल्हे राजा को गिरफ्तार भी करवा दिया। अब आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो गया । पुलिस वाले बाबू जी अपनी ही बारात में शराब पीकर पहुंचे थे। अब दुल्हन को पता चल गया तो दुल्हन नाराज हो गई।
ये वाक्या बिहार के भागलपुर का है और यहां शराबबंदी भी है। मतलब शराब बैन है। यहां के योगेंद्र रजक ने अपनी बेटी अनुषा की शादी तिलकपुर पैन निवासी उदय रजक से तय की थी। दुल्हा उदय जो कि खुद एक पुलिस कांस्टेबल है, शराब पीकर शादी करने पहुंच गया। बस फिर क्या था, दुल्हन इस बात से बहुत नाराज हो गई और दुल्हे राजा के रंग में भंग पड़ गया। अब दुल्हे राजा सोच रहे होंगे कि काश शादी वाले दिन तो शराब ना पीता।