दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बिल गेट्स की सादगी के किस्से कई बार लोगों के सामने आये हैं। इस बार बिल गेट्स अमेरिका के शहर सिएटल के एक रेस्टोरेंट के बाहर लाईन में बर्गर, फ्राई और कोक लेने के लिये खड़े हैं। ये तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ कहती है। इतनी दौलत होने के बावजूद ये इंसान सादगी में रहना पसंद करता है। वहीं हमारे देश में अगर कोई करोड़पति हो जाये तो उसके नखरे देखने लायक होते हैं। खासकर हमारे देश के नेता । हम देखते हैं कि पश्चिम देशों या विकसित देशों के नेता सादगी से इधर-उधर ट्रैवल करते हैं। वो साईकिल पर मेट्रो पर बस में भी सफर करते दिखाई देते हैं और इधर हमारे वाले नेता , इनका काफिला देखने वाला होता है।
बिल गेट्स के इस तरह से लाईन में लगकर बर्गर लेने की तस्वीर उन्हीं की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के एक पूर्व कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर डाली तो ये वायरल हो गई। कुछ ही देर में इस तस्वीर को हजारों लाईक्स मिले। दरअसल बिल गेट्स बर्गर के शौकीन हैं और उनकी पसंदीदा एक दुकान है जहां वो अक्सर बर्गर खाने जाते हैं। अगर देखा जाये तो हैं तो सभी इंसान ही। हमारे देश में दिखावे ने ही लोगों को पागल बना दिया है। लोग इतने पावरफुल होते नहीं जितना वो दिखावा करते हैं।