हरियाणा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को बदले जाने की चर्चाएं चल रही हैं। इस चर्चा में जो सोशल मीडिया पर ख़बर चल रही है वो ये है कि कांग्रेस का विधायक कुलदीप बिश्वोई या राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा में से कोई एक नया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बन सकता है। हालांकि अशोक तंवर गुट की ओर से इसका खंडन किया जा रहा है।
हम आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बदलने की चर्चा तो समय – समय पर पिछले करीब एक साल से चल रही है लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। अभी दो दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री औऱ वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि हाईकमान को प्रदेशाध्यक्ष बदलने बारे लिखा गया है। हालांकि हुड्डा गुट की ओर से प्रदेशाध्यक्ष बदलने के प्रयास लंबे समय से चल रहे हैं लेकिन अभी तर सिरे नहीं चढ़ पाये हैं। अब देखना होगा कि इस बार ये प्रयास क्या गुल खिलाते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि इस बार हुड्डा खुद चाहते हैं कि कुलदीप बिश्नोई को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाये। सुनने में ये भी आ रहा है कि तंवर को अगर अध्यक्ष पद से हटाया जाता है तो उन्हें केंद्र में एडजस्ट किया जा सकता है।