पूर्व प्रधानमंत्री औऱ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां कांग्रेस औऱ मनमोहन सिंह इस मामले पर चुप्पी साधे हुये हैं वहीं बीजेपी फिल्म को पूरा समर्थन दे रही है। बीजेपी ने फिल्म को ट्रेलर को अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट किया है। विवादों के बीच कांग्रेस की मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मध्यप्रदेश के अलावा छतीसगढ़, राजस्थान,पंजाब औऱ कर्नाटक में भी कांग्रेस ऐसा कदम उठा सकती है। वहीं केरल, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे गैर भाजपा राज्य भी इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। ये फिल्म 2004 से 2008 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित है।