दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक अलग ही स्थिती का सामना करना पड़ा। दरअसल केजरीवाल वीरवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में जब अरविंद केजरीवाल ने मंच से बोलना शुरू किया तो सामने देख औऱ आवाज सुन वो हैरान रह गये। केजरीवाल जैसे ही बोलने लगे तो सामने बैठे कुछ लोगों ने जोर से खांसना शुरू कर दिया। जब शोर ज्यादा होने लगा तो केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
ये कार्यक्रम स्वच्छ गंगा मिशन और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से किया गया था। इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्षवर्धन भी मौजूद थे। जब लोग चुप नहीं हुये तो दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने भी लोगों को सरकारी कार्यक्रम का हवाला देकर शांत रहने की अपील की। आपको याद होगा कि कुछ समय पहले तक केजरीवाल बोलते समय बहुत खांसते थे। उसके बाद केजरीवाल ने इसका इलाज करवाया तब जाके कुछ सुधार हुआ था।